देहरादून: उत्तराखंड में एलपीजी और ईंधन की कालाबाजारी तथा अवैध भंडारण पर लगाम लगाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने व्यापक अभियान चलाया। विभाग की टीमों ने राज्य के विभिन्न जिलों में सघन निरीक्षण करते हुए कई जगह छापेमारी की, जिसमें बड़ी संख्या में सिलिंडर जब्त किए गए और अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई भी की गई। विभाग के आयुक्त रुचि मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 12 मार्च के बीच प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 280 स्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 58 जगहों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन के मामलों में 74 एलपीजी सिलिंडर जब्त किए गए। जांच के दौरान विभाग को कुछ स्थानों पर गैस सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण के संकेत भी मिले। इस कार्रवाई में एक कांटा (वजन माप उपकरण) और दो रिफिलिंग किट भी जब्त की गईं, जिनका उपयोग गैस सिलिंडरों की अवैध रीफिलिंग के लिए किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की गतिविधियां न केवल उपभोक्ताओं के लिए जोखिम भरी होती हैं, बल्कि गैस वितरण व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं। कार्रवाई के दौरान विभाग ने चार मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। साथ ही अनियमितताओं में लिप्त पाए गए लोगों से 4600 रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट की स्कूलों को दो टूक: ड्रेस और किताबों के लिए किसी विशेष दुकान का दबाव अवैध
जनसंख्या नियंत्रण पर सामाजिक और आर्थिक पहलुओं का अध्ययन: मुख्यमंत्री धामी ने सदन को दिया भरोसा
28 नए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती जल्द: रिक्त पदों को भरने के लिए लोक सेवा आयोग को निर्देश
नैनीताल एफआईआर से दी चेतावनी: कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड सरकार ने कड़े किए अपने तेवर
ऋषिकेश में योग का महाकुंभ: 16 से 22 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखेगी योग की वैश्विक शक्ति
उत्तराखंड न्यूज़: बजट समीक्षा बैठक में लिया गया निर्णय, अब शिक्षक भर्ती के लिए देना होगा वित्तीय जस्टिफिकेशन
यूपीसीएल के 500 मेगावाट बिजली खरीद प्लान को झटका: नियामक आयोग और तकनीकी बाधाओं के बीच फंसी उत्तराखंड की जनता
रुचि मोहन रयाल का एक्शन प्लान: उत्तराखंड में ईंधन की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमों ने रात-दिन की छापेमारी
रुचि मोहन रयाल का एक्शन प्लान: उत्तराखंड में ईंधन की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमों ने रात-दिन की छापेमारी
- by News Desk
- Mar 13, 2026