उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
नरेंद्रनगर में ऊंचाई पर चल रहे इस गतिरोध के शांतिपूर्ण समाधान पर केंद्रित रहा टिहरी प्रशासन
सिडकुल की फैक्ट्रियों में आधी रात को बच्चों के शोषण पर प्रवर्तन एजेंसियों की चुप्पी से स्थानीय नागरिक नाराज
रायवाला संत सम्मेलन में भारत की आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव
भगवंत मान ने संयम की अपील की, धामी ने कानून के शासन पर दिया जोर
सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा, देरी खत्म करें और समय पर दें जनसेवाएं
दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही पुलिस लेगी कोई एक्शन: आईजी गढ़वाल का पारदर्शी आश्वासन
लक्ष्मणझूला और तपोवन के राफ्टिंग कार्यालयों में भारी बुकिंग: पर्यटकों का वीकेंड प्लान हिट
वैश्विक आरोग्य का नया केंद्र बना सीमांत क्षेत्र बनबसा: मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाया मान