नैनीताल। नैनीताल के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी हेमू ने देर शाम अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने हेमू को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ समय बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
भर्ती अनियमितताओं पर विपक्ष का हल्ला बोल: गैरसैंण में युवाओं की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
रंगोत्सव की धूम: सीएम धामी ने जमकर उड़ाया गुलाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां
शिवराज सिंह चौहान का विश्वास: नई योजनाओं से किसानों की आय में होगी निरंतर वृद्धि, मजबूत होगा कृषि आधार
नैनीताल का ब्रिटिशकालीन बंगला आग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त
ब्रेसाइड नैनीताल घटना, परिवार और पड़ोसी शोक में
2022 के भूमि हस्तांतरण का सफल परिणाम: रानीबाग में आईटी हब के रूप में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र
क्या उत्तराखंड आपदा के लिए तैयार है? 16 मार्च से शुरू होने वाली मॉक ड्रिल देगी सही जवाब
संपत्ति की जानकारी न देने पर विभागीय जांच तय: यूपीसीएल ने अनुशासनहीनता के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख