रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा, रुद्रपुर, गदरपुर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हादसों और अन्य घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अलग-अलग घटनाओं में जिले में 24 घंटे के भीतर 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के गावा चौक पर रेलवे फ्लाईओवर से नीचे आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने बलजीत सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के समय बलजीत सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर और बेटे के साथ दशहरा मेले से घर लौट रहे थे। दुर्घटना में 44 वर्षीय गुरमीत कौर की मौत हो गई। परिवार मूल रूप से पंजाब के मोगा का रहने वाला बताया गया है। वहीं, शिमला पिस्तौर क्षेत्र में डिवाइडर से बाइक टकराने के कारण दिनेशपुर निवासी 18 वर्षीय सुजल और 25 वर्षीय समीर मंडल की मौत हो गई। दोनों बाइक से किच्छा की ओर जा रहे थे। इधर चन्दोला होम्योपैथी कॉलेज के सामने सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से 32 वर्षीय लालता प्रसाद की मौत हो गई, जबकि उनके साथी जंगबहादुर घायल हो गए। दोनों उत्तर प्रदेश के बहेड़ी की ओर जा रहे थे। इसी तरह, रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी 28 वर्षीय दिशांत सरकार दुर्गा पूजा का मेला देखने दिनेशपुर के हरिदासपुर गए थे। रात करीब दस बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। गदरपुर में भी 28 वर्षीय रघुवीर की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई। बताया गया है कि रघुवीर के घर में बेटे का जन्म हुआ था और वह सुशीला तिवारी अस्पताल खाना लेकर जा रहे थे। अन्य घटनाओं में शांतिपुरी निवासी 55 वर्षीय नरी राम की जहर खाने के बाद उपचार के दौरान मेडिसिटी अस्पताल में मौत हो गई। ट्रांजिट कैंप निवासी 52 वर्षीय श्याम सुंदर की हुंडई शोरूम में पेंटिंग का काम करते समय छत से गिरने के कारण मौत हो गई। बाजपुर के बैरिया निवासी 61 वर्षीय राजपाल शरण की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, खटीमा के कंजाबाग निवासी 32 वर्षीय नवीस का शव लालपुर में सड़क किनारे मिला। वह लालपुर में किराये पर रहते थे।
Trending
CJP नेताओं की हिरासत बढ़ाने के कानूनी आधार पर दिल्ली हाईकोर्ट में हुई अहम सुनवाई
धामी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती के साथ जवानों की सुविधाओं पर जोर
लालपुर न्यूजः सड़क किनारे मिला 32 वर्षीय युवक का शव
दलेर मेहंदी विवाद: दिग्गज कलाकार की गरिमा का मुद्दा बना चर्चा का केंद्र
उत्तराखंड के ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को केंद्र सरकार से मिलेगी मदद: धामी सरकार ने भेजी संस्तुति
उत्तराखंड के युवा भरेंगे स्वरोजगार की नई उड़ान: लाइसेंस मिलते ही पर्यटकों को कराएंगे पैराग्लाइडिंग,141 युवाओं को मिला प्रशिक्षण
उत्तराखंड: दिव्यांग विद्यार्थियों का संवरेगा भविष्य,विशेष शिक्षक तैयार करेंगे स्किल और एजुकेशन प्लान
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज: 10 सीटों पर बनेंगे 2,045 पोलिंग बूथ, बर्फबारी से निपटने के लिए तैयार हुआ एक्शन प्लान