नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक उत्तर कोरिया ने पूर्व की ओर समुद्र की तरफ एक संदिग्ध इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच पहले से ही संघर्ष छिड़ा हुआ है, ऐसे में अब संकेत मिल रहे हैं कि पूर्वी एशिया में भी तनाव बढ़ रहा है। उत्तर कोरिया की इस सैन्य गतिविधि के बाद, जापानी सरकार ने एक तत्काल चेतावनी जारी की है। एक्स पर एक पोस्ट में जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने जनता से इन ताज घटनाक्रमों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। आगे की जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
इधर अमेरिका-इजरायल और ईरान का युद्ध लगातार जारी है और हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस युद्ध का असर अब दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी के अनुसार ईरान पर हुए अमेरिका-इजरायल के हमलों में 1300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इनमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और ईरान के कई शीर्ष अधिकारी भी शामिल हैं। इरावानी ने अमेरिका और इजरायल पर जान.बूझकर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन देशों ने घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों और महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचों पर हमले किए हैं। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। एजेंसी का अनुमान है कि कम से कम 1858 लोग मारे गए हैं, जिनमें आम नागरिक और सैन्यकर्मी, दोनों ही शामिल हैं। वहीं ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को ईरान के कई शहरों में भीषण विस्फोट हुए हैं। बंदर अब्बास, तब्रीज़, उर्मिया और क़ेशम द्वीप में धमाके हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने राजधानी तेहरान में ड्रोन गतिविधि और हवाई रक्षा गोलाबारी की भी जानकारी दी।
Trending
स्वच्छता का आधुनिकीकरण: नए इलेक्ट्रिक कचरा ट्रकों के सुचारू संचालन के लिए उत्तराखंड 25 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा
एक दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका: बरात में चहल, रिंकू का धमाल,धीरेंद्र शास्त्री ने दिया आशीर्वाद
हल्द्वानी ब्लॉगर केस: आरोप और प्रत्यारोप का दौर
लोकपर्व फूलदेई ने किया बसंत ऋतु का स्वागत
हाथीबड़कला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का डेरा: सड़क पर बैठकर पढ़ीं अपनी मांगें, पुलिस रही मुस्तैद
नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे को लेकर एडवाइजरी जारी, सील बंद पैकेट, एक्सपायरी लिखना जरूरी
वन और पर्यावरण संरक्षण के लिए 1149 करोड़ का बजट, इको-टूरिज्म और वनीकरण को मिलेगा बढ़ावा
एलपीजी लेकर चल रहे मर्चेंट जहाज सुरक्षित समुद्री क्षेत्र में पहुंचे